उत्तर प्रदेशमहराजगंज

जीडी नेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों ने किया नमन


परतावल/महराजगंज। परतावल ब्लॉक क्षेत्र के धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षकों ने भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।


इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।


शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने के साथ ही एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और अच्छे संस्कारों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, सम्मान और आत्मीयता से सराबोर रहा। अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन ने शिक्षक एवं विद्यार्थी के बीच सम्मान, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}