उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बोर्ड परीक्षाओं में शांति भंग पर सख्ती: लापरवाही पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर


महराजगंज। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज ध्वनि में डीजे और साउंड सिस्टम बजने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर देर रात तक डीजे संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।


एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षा अवधि में रात के समय डीजे, आर्केस्ट्रा और तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किसी भी सूरत में न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता प्रभावित होना अत्यंत गंभीर विषय है, जिस पर किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्षेत्र में पूरी रात तेज आवाज में गाने या डीजे बजते पाए गए तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षार्थियों को शांत, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}