उत्तर प्रदेशमहराजगंज

हाईमास्ट लाइट बनी शोपीस, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है सिसवा मुंशी चौराहा

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


सिसवा मुंशी/परतावल, महराजगंज। विकास खंड परतावल के अंतर्गत नगर पंचायत सिसवा मुंशी के मुख्य चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से स्थापित हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। शाम ढलते ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य चौराहे को रोशन करने और रात में आवागमन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। लेकिन लंबे समय से इसकी चारों लाइटें बंद हैं। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से लगी व्यवस्था महज शोपीस बनकर रह गई है।


सिसवा मुंशी चौराहा क्षेत्र का प्रमुख एवं व्यस्त चौराहा है। यहां से महराजगंज, परतावल और गोरखपुर की ओर जाने वाले मार्ग जुड़ते हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अंधेरे के कारण उन्हें भी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।


नागरिकों का आरोप है कि हाईमास्ट लाइट खराब होने की जानकारी कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।


स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी महराजगंज एवं नगर पंचायत सिसवा मुंशी के अधिशासी अधिकारी से हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराकर शीघ्र चालू कराने की मांग की है, ताकि चौराहे पर रोशनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}