उत्तर प्रदेशमहराजगंज

होली पर पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश चौरसिया ने दी शुभकामनाएं


महराजगंज। 319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश चौरसिया ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और उल्लास का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि होली को आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें।


ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि पर्व को मर्यादित और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}