उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भिटौली थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, फर्जी मुकदमा व वसूली की शिकायत की जांच शुरू

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज। भिटौली थानाध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने, थर्ड डिग्री देने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच सीओ सदर को सौंप दी है।


भिटौली गांव निवासी सीमा वर्मा पत्नी रमेश वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तीन मार्च 2026 को गांव के एक व्यक्ति ने स्वयं ही बिजली के पोल से सिर टकरा लिया था, जिसके बाद उनके पुत्र विशाल वर्मा को बेवजह इस प्रकरण में फंसा कर थाने पर बैठा लिया गया। पीड़िता के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया था।


इसके बावजूद छह मार्च को गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर थानाध्यक्ष ने महिला और उसके बच्चों को थाने बुला लिया। आरोप है कि थाने पर उनके बेटे को बंद कर दिया गया और उसके साथ अभद्रता, गाली-गलौज तथा थर्ड डिग्री दी गई।


पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसके और उसके पुत्र विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष अब तक उससे करीब 35 हजार रुपये ले चुके हैं और और अधिक पैसे की मांग कर रहे हैं।


महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने तथा परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}