उत्तर प्रदेशमहराजगंज

तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नशे में पैर फिसलने की आशंका



नशे की हालत में तालाब के पास गया था रामचंद्र, कुछ घंटे बाद मिला शव


कोठीभार, महराजगंज। थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र चौधरी पुत्र स्वर्गीय नथुनी चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।


बताया जा रहा है कि रामचंद्र चौधरी शराब के अत्यधिक सेवन के आदी थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह गांव के तालाब के पास गए थे। आशंका है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए।

काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
सुबह करीब 11 बजे तालाब में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।


कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}