महराजगंज

बेटी की शादी के कारण रुका था काम, बरसात बाद आवास पूरा कराने का लाभार्थी ने दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री आवास की शिकायत पर जांच, दीवार स्तर तक मिला अधूरा निर्माण

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा/महराजगंज। विकास खंड सिसवा की ग्राम पंचायत पकड़ी चौबे में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण से जुड़ी शिकायत की प्रशासनिक जांच की गई। जांच के दौरान आवास का निर्माण दीवार स्तर तक पूरा मिला। लाभार्थी ने बेटी की शादी के कारण निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पाने की बात कही और बरसात समाप्त होने के बाद आवास पूरा कराने का आश्वासन दिया।

प्राप्त अभिलेख के अनुसार ग्राम पंचायत पकड़ी चौबे निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. मुसई ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 40018726017347 दिनांक 22 जुलाई 2026 दर्ज है।

शिकायत के क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी मनीन्द्र चौधरी ने 17 अगस्त 2026 को मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, शिकायतकर्ता और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। स्थलीय निरीक्षण में आवास का निर्माण दीवार स्तर तक पूर्ण पाया गया। जांच रिपोर्ट के साथ मौके की तस्वीरें भी अभिलेख में संलग्न की गई हैं।


जांच के दौरान लाभार्थी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी होने के कारण आवास निर्माण कार्य समय पर आगे नहीं बढ़ सका। बरसात के चलते भी निर्माण प्रभावित हुआ है। लाभार्थी ने बरसात समाप्त होने के बाद शेष निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही।

इसके बाद खंड विकास अधिकारी सिसवा की ओर से 18 अगस्त 2026 को प्रभारी अधिकारी जनसुनवाई, महराजगंज को रिपोर्ट भेजी गई। रिपोर्ट में प्रकरण को निस्तारण योग्य बताते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए आख्या प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}