उत्तर प्रदेशमहराजगंज

वन्यजीव संरक्षण का संदेश देगी रंगोली, प्राणी उद्यान में आज प्रतियोगिता


गोरखपुर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को प्राणी उद्यान गोरखपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


वन्य प्राणी सप्ताह के क्रम में मंगलवार, छह अक्टूबर को प्राणी उद्यान परिसर में वन्यजीव संरक्षण का संदेश देने वाली रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को रंगोली से संबंधित सामग्री स्वयं लानी होगी।


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}