दो अपहरणकर्ताओं को पिपराइच पुलिस ने किया गिरफ्तार , अपह्रता बरामद
हर्षोदय टाइम्स – सतेन्द्र कुमार नगवंसी- गोरखपुर
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में प्रिंती व प्रिंयका को बहला फुसला कर अपहरण करने वाले अपहर्ताओं सुमित भारती पुत्र स्व0 बिहारी लाल , प्रिंस पुत्र लल्ला निवासीगण मीरगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की , इस लोगो पर मु0अ0स0 260/22 धारा 363/504/506 भादवि0 दर्ज किया गया था।
पिपराइच थाना क्षेत्र में दो लड़कियों की अपहरण की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा/ सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक को लड़कियों को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीओ चौरीचौरा ने थाना अध्यक्ष पिपराइच को लड़कियों को सकुशल बरामद कर अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में थाना अध्यक्ष पिपराइच ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
गिरफ्तार करने वाले वालो में का उ0नि0 आलोक सिंह , का0 अशोक कुमार , का0 संजीव यादव, म0का0 निधि सिंह थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर समलित रही।