उत्तर प्रदेशगोरखपुर

भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय गिरने से हुई मौत

हर्षोंदय टाइम्स -सतीश शुक्ला /सहजनवा

गोरखपुर। (हर्षोंदय टाइम्स ) हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरसा गांव में मंगलवार की सुबह सेना की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा युवक की गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुरसा निवासी 20 वर्षीय अक्षवर पासवान पुत्र कृपाशंकर पासवान सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।भोर में तकरीबन 5 बजे गांव तथा पड़ोस के अन्य युवकों के साथ दौड़ लगाते हुए मैथौली खेल मैदान पर पहुंचा।वहां सभी युवक दौड़ लगा रहे थे। इस बीच दौड़ लगाते समय अचानक गिरने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।


बेहोशी की हालत में उसे पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया,जहां से सीएचसी खजनी लेकर परिजन पहुंचे।डॉक्टर गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वह दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया हैं।परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का दाह संस्कार कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}