गोरखपुर

रॉड व लाठी से पीट कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

हर्षोंदय टाइम्स -हरीश उपाध्याय,गोरखपुर

गोरखपुर:- महानगर के निजामपुर के गुड़ियान चौराहे के पास मंगलवार की शाम 18 वर्षीय विकास यादव पुत्र ईश्वर चंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ईश्वर चंद यादव ने बताया था कि उनका लड़का दही लेने गया था, वापस घर आते समय कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दिया गया।

सुचना पाकर तिवारीपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर सीसीटीवी के माध्यम से मनबढ़ों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। मनबढ़ों की पहचान सूरज कुशवाहा पुत्र विनोद कुशवाहा, साहिल कुशवाहा पुत्र बृजेश कुशवाहा व राज कनौजिया पुत्र राजू कनौजिया निवासी शिव मंदिर के पास मोहनलालपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया की मृतक विकास यादव और अभियुक्त सूरज कुशवाहा, साहिल कुशवाहा व राज कनौजिया का झगड़ा पिछले वर्ष गणेश उत्सव में किन्ही बातों को लेकर हुआ था। तब से इनकी आपसी दुश्मनी थी जिसकी वजह से यह हत्या की गई। सूरज कुशवाहा और साहिल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।राज कनौजिया अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है तथा विधिक की जाएगी।

साथ ही उन्होंने उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा थानाध्यक्ष तिवारीपुर और उपनिरीक्षक मनीष यादव एसओजी प्रभारी गोरखपुर तथा उनकी टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}