इंडो नेपालमहराजगंज

लुंबिनी प्रेस क्लब के नौवें स्थापना दिवस पर आज भैरहवा से लुंबिनी तक निकली पदयात्रा

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा नेपाल /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल के लुंबिनी प्रेस क्लब ने आज अपने नौवें स्थापना दिवस पर भैरहवा के बुद्ध चौक से लुंबिनी तक पद यात्रा निकाली। यात्रा का समापन लुंबिनी स्थित माया देवी मंदिर में हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकारों के अलावा गणमान्य नागरिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित तमाम संघ-संगठनों के लोगों ने सिरकत किया।

बता दें कि लुंबिनी प्रेस क्लब बीते आठ सालों से भैरहवा से लुंबिनी तक बुद्ध संचार यात्रा निकालता रहा है। आज नौवें साल भी भैरहवा स्थित बुद्ध चौक से यह पद यात्रा निकाली गई जो लुंबिनी स्थित महामाया मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकारों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत गणमान्य नागरिक, विभिन्न संघ-संगठनों के लोगों ने सिरकत किया। पद यात्रा के संबंध में लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी ने बताया कि लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पर्यटन के लिए शांति और शांति के लिए आध्यात्मिक मौन यात्रा है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया था। आज उसी शांति और भाईचारे की जरूरत है। जिससे जो बौद्ध पर्यटक लुंबिनी आएं उन्हें शांत की अनुभूति हो और अपनी यात्रा सुगम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कर सकें। पदयात्रा में शामिल नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा की आज आवश्यकता है कि लोग शांति के रास्ते हर चलें। शांति विना कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता है। यह पद यात्रा जहां एक तरफ लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ शांति में जीने के लिए सभी सजग और सहज करने का रास्ता बताता है।

आज के पद यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार चेतन पंत,माधव ढुंगाना,शंभू पंत, मनोरंजन शर्मा, शारदा मल्ल,संजना शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, नरेश केसी, श्याम शंकर पांडे, प्रकाश न्योपाने, राधे श्याम विश्वकर्मा,पुन हरी बेलबासे, पशुपति यादव,शशि पंथी, मोहम्मद हबीब, प्रतीक पौड़ेल, शोभाकांत रेग्मी,ऊषा केसी,दीपेश पछाई,कुल मणि ज्ञवाली,दीपक घिमिरे, विवेक विश्वकर्मा, सलमान खान, दीपेंद्र बडुवाल, अरूण राज शर्मा, भुवन पांडे,रवि पंत, नारायण प्रसाद सापकोटा, कृष्ण प्रसाद ढकाल,दीपक गलामी,राज कुमार धवल, विरेन्द्र कुमार मिश्र, दीपक परियार, गोरख प्रसाद थारू,शिव चौधरी,नेपाल-भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य और सचिव तथा हर्षोदय टाइम्स भैरहवा के पत्रकार मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल,एसपी भैरहवा भरत बहादुर वीका, सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा, भैरहवा नगर पालिका की उप प्रमुख उमा अधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मिलन बहादुर, इलाका प्रहरी कार्यालय बुद्ध चौक सूरज ढकाल,एस आई बुद्धि राम राना विथरी चौकी, होटल व्यवसाई संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ, पशुपति कांदू, राम प्रसाद कोइरी के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यवसाई, बोद्ध भिक्षु, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान पद यात्रा में शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}