उत्तर प्रदेशमहराजगंज

दिव्यांगों ने धन्यवाद सभा के माध्यम से व्यक्त किया प्रदेश सरकार का आभार

दिव्यांग जनों से संबंधित योजनाओं के कियान्वयन की खूब हुई सराहना

नौतनवा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नव जीवन दिव्यांग जन संगठन ने बीते मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद के नेतृत्व में धन्यवाद रैली एवं सभा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया।


बताते चलें कि नव जीवन दिव्यांग जन संगठन की नौतनवां ब्लाक ईकाई ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धन्यवाद रैली का आयोजन किया। धन्यवाद रैली विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। धन्यवाद सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया का दिव्यांग जन संगठन ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दिव्यांग जन संगठन के वक्ताओं ने दिव्यांग जन के लिए क्रियान्वयन की जाने वाली योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार की खूब सराहना की और सभी ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

ब्लाक प्रमुख ने दिव्यांग जनों ने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग जनों का चिंतन करते हुए तमाम योजनाओं को संचालित किया है और आज उन योजनाओं से दिव्यांग जन लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में यदि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार कायम रही तो दिव्यांग जनों को वह उच्चतम मुकाम हासिल होगा जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को चुनने का दिव्यांग जनों से अपील करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना किया।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद, तहसील अध्यक्ष,अनिल अग्रहरि, ब्लाक अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, अख्तर हुसैन,मुबारक अली, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी : नौतनवा तहसील प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}