उत्तर प्रदेशवाराणसी

उपमुख्यमंत्री ने चितईपुर पहुंच नवविवाहित दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी


वाराणसी, 2 मार्च। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान चितईपुर स्थित एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज राज विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए।


ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व हंसराज विश्वकर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में उपमुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था, किंतु व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को उनके आवास पहुंचकर नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं तथा सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर वाराणसी शहर के महापौर अशोक तिवारी, राजेश विश्वकर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अतिथियों का सम्मान किया गया। उपमुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}