उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बसपा की परतावल नगर पंचायत अध्यक्ष ने आज लखनऊ में थामा भाजपा का दामन

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने दिलाई सदस्यता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज: नगर पंचायत परतावल की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा का दामन थाम लिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आप को बता दें कि सतीश मद्धेशिया ने अपनी पत्नी प्रियंका को बसपा के टिकट पर नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद से ही सतीश मद्धेशिया का अपनी पत्नी श्रीमती प्रियंका के साथ भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसी के तहत आज उन्होंने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।‌ उनके भाजपा में शामिल होने पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}