उत्तर प्रदेशमहराजगंज

शक्ति स्वरूपा बच्चियां व महिलाएं गरबा खेल कर नौतनवां का नाम करेंगी रोशन- गुड्डू खान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर की शक्ति स्वरूपा बच्चियां एवं महिलाएं गरबा खेल कर क्षेत्र के लोगों को एक संदेश देंगे कि नौतनवां कभी भी और किसी से भी पीछे नहीं है। इस गरबा कार्यक्रम में नगर के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए अपील किया गया है।


आज शनिवार को नौतनवां के सेंट फ्रांसिस स्कूल में विद्यालय की प्रबंधक व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नायला खान व पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम शाही ने संयुक्त रूप से आज एक पत्रकार वार्ता कर उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा। अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि गरबा कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए बिल्कुल नया है। इसके लिए अभी तक 50 से अधिक महिलाओं ने अपने नाम नोट कराए हैं। यह कार्यक्रम कल रविवार की शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक नौतनवां के व्हाइट हाउस में संपन्न होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विजयादशमी जैसे महान पर्व को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए गरबा जैसा कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नौतनवां नगर का नाम रोशन होगा और दूर – दूर तक यह संदेश जाएगा की नौतनवां कभी भी और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।


इस मौके पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रबंधक श्रीमती नायला खान, प्रधानाचार्य विक्रम शाही मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}