उत्तर प्रदेशमहराजगंज

परतावल में युवा व्यापार मंडल की नई टीम का ऐलान, संगठन को मजबूत करने का संकल्प


महराजगंज जनपद के परतावल चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने नई जिला व नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह ने किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।


नई कार्यकारिणी में अभय जायसवाल को जिला महामंत्री और रवि गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, नगर स्तर पर परतावल इकाई के नगर अध्यक्ष पद पर बलराम गुप्ता को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा जताया।


कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं नगर प्रभारी अजय राज कसौधन और जिलाध्यक्ष अनिल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकजुटता और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, महाजन कश्यप, हसिमुद्दीन खान, बिट्टू गुप्ता, धीरज सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}