कैसे दें ठंड को मात, जब नगर निगम नहीं दे रहा साथ
हर्षोंदय टाइम्स -सतीश शुक्ला,गोरखपुर
गोरखपुर में निगम के द्वारा आलाव की व्यवस्था हवा हवाई साबित हो रही हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पे अलाव की व्यवस्था नदारद हैं। निगम के द्वारा शहर के 29 प्रमुख चौराहों को चिन्हित किया गया हैं। उसमे काली मंदिर तिराहा भी शामिल हैं। काली माता का मंदिर होने के नाते यहाँ पर काफ़ी गरीब,असहाय व वृद्धजन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
इस हाड़ कपा देने वाली ठंड में गरीब असहाय अपने व अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मंदिर प्रांगण के पास इस ठंड में ठिठुर कर बैठे रहते हैं। इसके बाद भी नगर निगम अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था मुहैया नहीं करा रहा है सिर्फ कागजों में ही शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हो रही है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घर में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
जब इस संबंध में नगर निगम के अलाव प्रभारी अधिशासी अभियंता देवेंद्र यादव व प्रभारी जे ई स्टोर अतुल कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो यह लोग मीटिंग में व्यस्त थे।