उत्तर प्रदेशवाराणसी
मँडुवाडीह में बेखौफ चोर, मंदिर तक को नहीं छोड़ा , घंटा किया चोरी

वाराणसी। मँडुवाडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला BLW चौकी अंतर्गत नाथूपुर गांव का है, जहां आज सुबह चोरों ने भोले बाबा के मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में लगा लगभग 20 किलो वजनी घंटा चोरी कर फरार हो गए।
घंटे की कीमत क्षेत्रीय लोगों द्वारा हजारों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही चोरों पर लगाम नहीं लगी तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लगती है।



