लुंबिनी पैलेस रिजार्ट छपिया में ग्लोबल ओरियंस का ट्रेनिंग सम्पन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी
लुंबिनी /छपिया /नेपाल! भारतीय सीमा से नेपाल के रूपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी पैलेस रिजार्ट छपिया में आज ग्लोबल औरियंस का ट्रेनिंग संपन्न हुआ। जिसमें 62 लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर ग्लोबल औरियंस काठमांडू के डिस्टीब्यूटर विश्व पसाई व कंपनी के सीइओ शामिल रहे। ट्रेनिंग में हेल्थ, कास्मेटिक व प्रोडक्शन की मार्केटिंग के बारे सभी को ट्रेनिंग दी गई।
इस अवसर पर विश्व पसाई ने कहा कि इस ट्रेनिंग में 62 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हम कंपनी में प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं और उसी परिप्रेक्ष्य में आज ट्रेनिंग दी गई है।
लुंबिनी पैलेस रिजार्ट छपिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन मराठा ने बताया कि यह रिजार्ट 22 बीघा जमीन पर बनाया गया है। इसमें कुल 60 कर्मचारी हैं जिसमें 45 स्टाफ छपिया गांव के है। इस रिजार्ट में अभी तक कुल 40 कमरे हैं जिसमें 5 स्वीट रूम जो सभी वातानुकूलित हैं। होटल में वेज व नानवेज रेस्टोरेंट, स्विमिंग पुल और झील में स्टीमर भी मौजूद है। इस रिजार्ट में आर्गेनिक सब्जियां व फल और नानवेज में लोकर टर्की फ्रेस मिल्क,देशी मुर्गा व अन्य आर्गेनिक बस्तुओं का ही प्रयोग किया जाता है।
सुमन मराठा ने बताया कि अगले वर्ष लगभग 100 कमरे, कैसिनो,स्पा व स्वीट रूम के फाइब स्टार होटल की व्यवस्था यहां हो जाएगी।
इस अवसर पर मार्केटिंग हेड सूरज खनाल ने बताया कि बार्डर पर पर्यटकों को कभी-कभी काफी असुविधा होने की खबर आती रहती है जिसके लिए हम दोनों देशों के अधिकारियों से आग्रह करेंगे कि पर्यटकों को सुविधा प्रदान करते हुए दोनों देशों के बीच मधुर संबंध और प्रगाढ़ करने में आगे आएं।