उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पंडित काशी प्रसाद दीक्षित महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती


विवेकानंद के बताए रास्ते पर चले युवा : डा. अजय कुमार दुबे

हर्षोदय टाइम्स/पुनीत पाण्डेय


भिटौली/महराजगंज : पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा० अजय कुमार दुबे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अपने आप को पहचानें और ये स्वीकार करें कि वे दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। युवाओं को भौतिकवादी चकाचौंध से दूर रहकर विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलना होगा। जिससे देश का नाम रोशन होगा।कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए एक मिशाल की तरह है। हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है।

इस अवसर पर योगेश कुमार दुबे, सुशील कुमार राजेंद्र कुमार, बृजेश्वर सिंह, मनोज कुमार गौड़,अजय यादव, अर्चना दीक्षित,फरहत खुर्शीद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}