उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नौतनवां चेयरमैन का पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी से मोहभंग !

भाजपा में शामिल होने के लिए नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि लखनऊ रवाना,आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

बाद में गोरखपुर में होगी 19 सभासदों की सदस्यता- बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवां

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज: आज नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में दिन में साढ़े ग्यारह बजे नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी लखनऊ में भाजपा पार्टी कार्यालय पर भाजपा का दामन थामेंगे। चेयरमैन अपने कुछ सहयोगियों के साथ आज प्रातः अपने निजी वाहन के लखनऊ के लिए रवाना हो गए।


आप को बता दें कि बीते नगर पालिका परिषद के चुनाव में बृजेश मणि त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी जीत दर्ज की थी। आज उन्हें लखनऊ में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। राजधानी लखनऊ के भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराएंगे। इधर नौतनवां में चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने और सदस्यता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।

बताते चलें कि जनपद के सबसे चर्चित नगर पालिका नौतनवां में राजनीति का उथल-पुथल होना आम बात है। आज यहां की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल होने जा रहा है। कहते हैं कि सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते! यही युक्ति इस नगर पालिका में पुनः दोहराई जा रही है। पिछले नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा का टिकट न मिलने के कारण बृजेश मणि त्रिपाठी का भाजपा से मोहभंग भंग हो गया था। उस समय उन्होंने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी का दामन थाम लिया था। उनके चुनाव का नेतृत्व पूर्व विधायक व बसपा नेता अमन मणि त्रिपाठी ने किया और बृजेश मणि त्रिपाठी चुनाव जीत गए। हालांकि कि वह भले ही अमन मणि त्रिपाठी के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर आए थे परन्तु उनका मन हमेशा भाजपा में ही लगा रहता था। उनके कुछ करीबी लोगों का कहना है कि बृजेश मणि त्रिपाठी की जीत परिवर्तन की एक लहर के कारण हुई थी उसमें अमर मणि या अमन मणि का कोई योगदान नहीं था।

सूत्र बताते हैं कि इधर कुछ दिनों से चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के ऊपर अमर मणि कुनबे द्वारा अनावश्यक रूप से काफी दबाव बनाया जाने लगा। वह पूरी तरह से आजिज हो गये थे। इसी वजह से उन्होंने भाजपा का दामन थामने का मन बना लिया। वैसे तो वह पहले से ही पूर्ण रूप से भाजपाई ही थे। उथल-पुथल के क्रम में पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान का भी यही हाल रहा है उन्होंने साल 2012 में अमर मणि त्रिपाठी का दामन छोड़ अपने सहयोगी सुधीर त्रिपाठी,जमाल अहमद और प्रह्लाद प्रसाद को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व महराजगंज से सांसद कुंवर अखिलेश सिंह का दामन थाम लिया और वह साल 2012 में अपनी पत्नी श्रीमती नायला खान को जिताकर नौतनवां नगर का चेयरमैन बना दिया। उस समय कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे। लेकिन पुनः जब 2017 का विधान सभा चुनाव आया तो गुड्डू खान समेत इस पूरे कुनबे का कुंवर अखिलेश सिंह और कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह से मोहभंग हो गया और यह पूरा कुनबा अमर मणि त्रिपाठी खेमें में पहुंच गया। इस चुनाव में लगभग 80 हजार वोट पाकर अमन मणि त्रिपाठी ने कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह को 22 हजार वोटों के भारी अंतर से हरा दिया।

विदित हो कि अमन मणि त्रिपाठी जब तक विधायक थे तब तक गुड्डू खान उनके साथ जुटे हुए थे। 2022 का चुनाव जब अमन मणि त्रिपाठी बुरी तरह पराजित हो गए। इस चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने जहां 90 हजार वोट पाकर नौतनवां की राजनीति में एक इतिहास रच दिया वहीं दूसरी तरफ दो पूर्व विधायकों कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह और अमन मणि त्रिपाठी को बुरी तरह से पराजित कर दिया। ऋषि त्रिपाठी के विधायक बनते ही गुड्डू खान ने एक बार पुनः पाला बदल लिया। पुन: 2023 में नगर पालिका परिषद का चुनाव आया तो गुड्डू खान भाजपा के टिकट के लिए लखनऊ से दिल्ली तक एक कर दिया पर उन्हें सफलता नहीं मिली और वह भाजपाइयों के कड़े विरोध के कारण चुनाव हार गए। लेकिन फिर भी गुड्डू खान आज भी भाजपा विधायक ऋषि त्रिपाठी और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ जुड़े हुए हैं। इन नेताओं के साथ गुड्डू खान को हर कार्यक्रम में देखा जा सकता है।

ताज्जुब तो यह है कि ये लोग जब भी चुनावी मंचों से भाषण दिया तो कभी भी किसी नेता को नहीं बक्शा। इनके तीखे शब्द बाणों से नेता आहत होते थे या नहीं जनता जरूरत कटाक्ष करती थी। जनता कहती थी कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई दुश्मन नहीं होता है यह सब चलता रहता है। दल बदल कर ही मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान और श्रीमती नायला खान ने 16 वर्षों तक नौतनवां नगर पालिका पर राज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}