उत्तर प्रदेशमहराजगंज

वी पी एम अकेडमी पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर मे स्थित वी पी एम अकेडमी पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान पूर्व प्रधान मनन मिश्रा ने संबोधन कर बताया जब हमें 1947 में आजादी मिली तब देश को सिर्फ अंग्रेजों के गुलामी से छुटकारा मिला था। उस वक्त हमारे देश के पास संविधान नहीं था मतलब कुछ ऐसे बुनियादी नियम जिनका पालन नागरिकों और सरकार, दोनों को करना होता है। ऐसे सभी नियमों का सम्मिलित रूप संविधान कहलाता है। भारत के पास आजादी के बाद तीन सालों तक नहीं था। साल 1950 में भारत को अपना संविधान मिला।, भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया है। सात दशक से अधिक समय हो चुका है जब 1950 में हमारे देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र देश बना। इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी किया।
हर साल इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी देशवासियों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन के आयोजन में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड होती है, तीनों सेनाएं मार्च करती हैं और सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन प्रदर्शित किए जाते हैं। हर साल इस दिन के आयोजन के लिए एक मुख्य अथिति को निमंत्रित किया जाता है। इतना कह कर मिश्रा जी ने अपने वाणी को विराम दिया । और बच्चों ने संस्कृति कला से मंच पर जलवा बिखेरी तथा अपने मंच कला के माध्यम से समा बाधी और आये हुए सभी अतिथि गढ़ का खूब मनोरंजन किया आये हुए सभी अतिथि गण ने बच्चों का तालियो के गड़गड़ाहट से बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया और सभी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी भविष्य में आगे बढकर बच्चे अपने मंजिल को पाये कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य मनन मिश्रा पूर्व प्रधान पचरुखिया, संगम शुक्ला, अध्यापक गढ़, उषा वर्मा, अर्चना शुक्ला, शैलजा पांडे, रोहिणी यादव, अभिषेक जायसवाल, नमामि देव पांडे, इत्यादि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}