उत्तर प्रदेशमहराजगंज

हर्षोदय टाइम्स की खबर पर लगी मुहर,वीरेंद्र चौधरी ही होंगे कांग्रेस से महराजगंज से लोकसभा उम्मीदवार, घोषणा होना सिर्फ औपचारिकता

वीरेंद्र चौधरी बोले

इस बार सबका मिथक और भ्रम दोनों टूटेगा,कांग्रेस पार्टी जीतेगी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। लंबे समय से भाजपा के कब्जे वाली सीट महराजगंज में फतह के लिए कांग्रेस लोहे से लोहा काटने के फार्मूले पर विचार कर रही है। बीच के दो चुनावों को छोड़ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यहां से छ बार से सांसद होते आ रहे हैं। इस बार जनता उनसे छ बार के सांसदी में उनके द्वारा किए गए किसी भी छ नए काम का हिसाब मांगने को तैयार बैठी है। पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी के हैं। महराजगंज संसदीय क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य माना जाता है। माना यह भी जाता है कि पंकज चौधरी को सारा का सारा कुर्मी वोट मिल जाता है जो करीब तीन लाख की संख्या में हैं। यही वोट बैंक पंकज चौधरी की जीत में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं।

महराजगंज संसदीय सीट इंडिया एलायंस से कांग्रेस के हिस्से में आई है। पिछ्ला चुनाव यहां से कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत लड़ी थीं, उन्हें करीब 73 हजार वोट मिला था। वर्ष 2009 में उनके पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन कांग्रेस के टिकट पर यहां से सांसद रह चुके हैं। किन्हीं कारणों से कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया श्रीनेत को इस बार चुनाव लड़ाने से मना कर दिया। उनके ऊपर पार्टी की सोशल मीडिया आपरेट करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सुप्रिया श्रीनेत के न लड़ने की दशा में इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि तो फिर कांग्रेस से कौन लड़ेगा? इन्हीं कयासबाजी के बीच अमरमणि के बेटे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने पिछले दिनों कांग्रेस ज्वाइन किया है।

अमन के ज्वाइन करते ही चर्चा तेज हो गई कि महराजगंज सीट से अमनमणि चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन मधुमिता शुक्ला और सारा सिंह “जिनकी हत्या में अमरमणि परिवार आरोपित है”के परिवारों के विरोध के कारण अमन मणि त्रिपाठी के टिकट पर ग्रहण लग गया है। ऐसी स्थिति में पार्टी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के अपने युवा और तेज तर्रार विधायक वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। वीरेंद्र चौधरी के उम्मीदवारी पर लोगों की अलग राय भी है। लेकिन जो लोग इसे पंकज चौधरी को वाक ओवर की दृष्टि से देखते हैं,दर असल वे मुगालते में हैं। कहा जाता है कि विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी वीरेंद्र चौधरी की मदद करते हैं और लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र चौधरी पंकज की मदद करते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। वीरेंद्र चौधरी साफ कहते हैं कि इस तरह का दुष्प्रचार भाजपा के लोग करते रहते हैं। अपनी उम्मीदवारी को लेकर आश्वस्त विधायक वीरेंद्र चौधरी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। आत्मविश्वास से लबरेज विधायक श्री चौधरी ने कहा कि इस बार भ्रम और मिथक दोनों टूटेगा। कांग्रेस पार्टी भारी मतों से चुनाव जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}