उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन  शक्ति के तहत आयोजित हुआ भव्य आयोजन

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ महराजगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मिशन शक्ति रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  रिद्धि पांडे रही जो महाराजगंज जनपद में आकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर आसीन हुईं। महिला शिक्षक संघ के लिए बड़े ही गर्व का विषय रहा और उन समस्त शिक्षिकाओं के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आज इनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती डॉ पुष्प लता मंगल नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी माहिती भूमिका प्रदान की। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ महाराजगंज की जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना श्रीमती स्नेह लता और श्रीमती अभिलेखा द्वारा किया गया । स्वागत गान श्रीमती पारोमिता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण श्रीमती अनुपमा राव एवं कार्यक्रम का उद्देश्य, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डॉक्टर अनामिका द्वारा डाला।

इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षिकाओं द्वारा कविता, गीत, नारी शक्ति, आज की नारी इत्यादि पर अपने शब्दों में रचनात्मक रूप से प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत ही आवश्यक है, महिलाएं स्वयं जागरूक बने जिस कार्य क्षेत्र में महिलाएं हैं अपने कार्यों को तन, मन ,धन से करें और महिला शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना की अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रगति करें। विद्यालयों में एक मां के रूप में बच्चों को प्यार दें, आदि शब्दों के उद्बोधन से सभी को ऊर्जावान एवं गौरवान्वित किया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती डॉक्टर पुष्प लता मंगल द्वारा महिलाओं को जीवन के संघर्ष एवं कठिनाईयों को बड़ी ही सफलता से और धैर्य रखकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ महाराजगंज की अध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की तरफ से आश्वासन दिया कि महिलाएं किसी से काम नहीं है हमारी महिला संघ की हो या हमारे सभी शिक्षिका बहनें हम महिलाओं की समस्या के साथ खड़े होंगे और इसका समाधान मिलकर करेंगे।

इस एसोसिएटेड जिलाध्यक्ष महोदय ने कहा कि महिला दिवस के दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय का महाराजगंज में पदभार ग्रहण करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉक्टर अनामिका ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं विभिन्न ब्लाको से आई महिला शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}