उत्तर प्रदेशमहराजगंजवाराणसी

भ्रष्टाचार के आरोपों पर बवाल : सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल को हाईकोर्ट से नोटिस!

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो वाराणसी

प्रयागराज / महाराजगंज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल को पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने विधायक से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और विवेक कुमार सिंह की खंडपीठ ने अधिवक्ता मुकेश द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय और शुभम त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश के लोकायुक्त की ओर से अधिवक्ता मानस भार्गव ने पक्ष रखा।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनुचित लाभ उठाया और अधिक संपत्ति अर्जित की है। याचिकाकर्ता ने इस संबंध में संपत्तियों के फोटो प्रमाण सहित दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत किए हैं।

मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 नवम्बर निर्धारित की गई है।

अब निगाहें अदालत की अगली कार्रवाई पर , क्या सिसवा विधायक घिरेंगे मुश्किलों में?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}