उत्तर प्रदेशमहराजगंज
बिशुनपुरा में लेखपाल ने चलाया जनजागरूकता अभियान, पराली न जलाने व रजिस्ट्री पर दी जानकारी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। पनियारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा में लेखपाल मदन गोपाल ने किसानों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने खेतों में पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता कम होती है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है।
लेखपाल ने किसानों को फार्म रजिस्ट्री और आवश्यक अभिलेख समय से अपडेट कराने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान का रिकॉर्ड सही व अद्यतन होना जरूरी है।
ग्रामीणों ने पराली न जलाने तथा कृषि अवशेषों के वैकल्पिक उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक भी मौजूद रहे।




