दिल्लीमहराजगंज

पुतिन 4 दिसंबर को भारत दौरे पर, भारत-रूस समिट में होंगी अहम चर्चाएं

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगामी 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट में शामिल होंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच हर साल बारी-बारी से आयोजित की जाती है और इस बार मेजबानी भारत कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान रक्षा, ऊर्जा और सामरिक साझेदारी से जुड़ी कुछ बड़ी डील सामने आ सकती हैं। खास बात यह है कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी, जिसके चलते यह दौरा कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण वार्ता होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}