उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के प्रभारियों में बदलाव



कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले में तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का व्यापक स्तर पर तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार छह माह से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अन्य स्थानों पर भेजा गया है। इस फेरबदल में कुल 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी सूची के अनुसार निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान बनाया गया है, जबकि निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी को रविन्द्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना भेजा गया है। निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय को खड्डा से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज तथा निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक कसया बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को यातायात से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक अश्वनी कुमार राय को अपराध शाखा से निरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा निरीक्षक रविन्द्र नाथ सिंह को आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से कुबेरस्थान, निरीक्षक अवधेश उपाध्याय को खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया तथा निरीक्षक जंगबहादुर यादव को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना भेजा गया है। निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उपनिरीक्षकों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। उपनिरीक्षक संदीप सिंह को कुबेरस्थान से खड्डा, सुनील कुमार वर्मा को तमकुहीराज से रविन्द्रनगर धूस, अभिनव मिश्रा को कसया से जटहां बाजार तथा आलोक कुमार को जटहां बाजार से तुर्कपट्टी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}