उत्तर प्रदेशमहराजगंज

झाड़-झंखाड़ में तब्दील हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुख्य दरवाजे पर लटका मिला ताला


घुघली क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


घुघली, महराजगंज। सरकार की ओर से गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच विकासखंड घुघली के ग्राम सभा मिर्जापुर पकड़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बदहाल स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शनिवार को सुबह करीब 11:36 बजे की स्थिति में आरोग्य मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला, जबकि परिसर के चारों तरफ घास-फूस और झाड़ियां उगी हुई दिखाई दीं।


आरोग्य मंदिर परिसर के आसपास झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि आने-जाने का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है। देखरेख और नियमित साफ-सफाई के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र का परिसर उपेक्षित नजर आ रहा है।


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यहां स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित मौजूदगी नहीं रहती। डॉक्टर और एएनएम के कभी-कभार आने के कारण ग्रामीणों को सामान्य उपचार के लिए भी कई किलोमीटर दूर घुघली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।


ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्थापित आरोग्य मंदिर यदि नियमित रूप से संचालित नहीं होंगे तो इसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच सकेगा।


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोग्य मंदिर परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराने तथा स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर समय से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}