उत्तर प्रदेशकुशीनगर

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम सभा कारितीन में हुआ वृक्षारोपण

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


कप्तानगंज, कुशीनगर। ब्लॉक कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम सभा कारितीन में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान ने किया। इस दौरान ग्राम सभा के भजूरामा मिश्र सहित अन्य ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृभूमि, प्रकृति और मां के प्रति सम्मान एवं समर्पण का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वह पौधा भविष्य में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।


उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।


इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान, भजूरामा मिश्र, सिरताज विश्वकर्मा, फणीश्वर विश्वकर्मा, उमा, अमित सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे और पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}